कंकरखेड़ा। छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में आरोपियों को पुलिस चार माह बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शुक्रवार को सरधना रोड स्थित एक गांव निवासी महिला थाने पहुंची और इंस्पेक्टर सचिन मलिक को बताया कि चार माह पूर्व गांव के ही युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की तब जाकर पुलिस ने आरोपी सोनू, सचिन, जोगिंद्र व कुसुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जब वह थाने आती हैं तो एक दरोगा उनसे पैसे मांगता है। वहीं आरोपी खुले अब उन्हें समझौता न करने पर धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर सचिन मलिक का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।