फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने ससुर को चौकी पर पीटा, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में संबंध विच्छेद पर समझौता
विज्ञापन

- लिसाड़ीगेट क्षेत्रांतर्गत फतेहउल्लापुर चौकी का मामला
मेरठ। लिसाड़ीगेट की फतेहउल्लापुर चौकी पर बृहस्पतिवार को एक विवाहिता ने ससुर को चप्पलों से जमकर पीटा। इस दौरान खूब बखेड़ा हुआ। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों परिवारों में संबंध विच्छेद की सहमति पर समझौता हो गया और वह अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

जाकिर कॉलोनी निवासी एक युवक की शादी सात साल पहले गाजियाबाद निवासी युवती से हुई थी। दो साल पहले पति-पत्नी में अनबन हुई और विवाहिता अपने पिता के घर लौट गई। तब से वह वहीं रहती थी। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को वह अपना कुछ सामान लेने ससुराल पहुंची। इसी बात पर उसकी ससुरालियों से बहस शुरू हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। देखते ही देखते हंगामा खड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर फतेहउल्लापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने में भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। हाथापाई तक की नौबत आ गई। बताया जाता है कि इसी दौरान विवाहिता ने चप्पल निकाली और ससुर को पीटना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस ने उसेे संभाला। विवाहिता का आरोप था कि शादी के बाद उसने बेटी को जन्म दिया। तब से उसे ससुराल पक्ष परेशान कर रहा है। पुलिस ने विवाहिता को शांत कराया और दोनों पक्षों से बात की। बाद में दोनों परिवारों में संबंध विच्छेद और विवाहिता को 50 हजार रुपये के साथ सामान लौटाने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें