फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के सेल्समैन से लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला स्थित गैस एजेंसी कार्यालय के सामने तीन बदमाशों ने किया वारदात का प्रयास
विज्ञापन

राहगीरों की तत्परता के चलते लुटने से बचा सेल्समैन
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। कस्बे में एचपी गैस एजेंसी के एक सेल्समैन से स्पलेंडर सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चालीस हजार रुपये लूटने का प्रयास किया। हालांकि सेल्समैन का शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। इस दौरान कुछ युवकों एवं थाने के एक सिपाही ने बदमाशों का पीछा भी किया मगर नाकाम रहे।
विज्ञापन

दौराला पीएनबी शाखा के समीप एचपी गैस एजेंसी का कार्यालय है। बताया कि एजेंसी के मोदीपुरम स्थित कार्यालय पर गंगानगर निवासी सचिन सेल्समैन है। वह बुधवार दोपहर दौराला स्थित कार्यालय पर लगभग 40 हजार रुपये जमा कराने के लिए आया था। वह एजेंसी कार्यालय के समीप पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उन्होंने उसके साथ हाथापाई करते हुए उससे रुपये लूटने का प्रयास किया। इस दौरान सेल्समैन ने शोर मचा दिया और बदमाशों से उलझ गया। राहगीर हंगामा होता देख बदमाशों की ओर बढ़ने लगे। इस पर राहगीरों को अपनी ओर आता देख बदमाश फरार होने लगे। इस दौरान कुछ युवकों एवं थाने के सिपाही ने बाइक से बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। हालांकि बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची दौराला पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश में कांबिंग की मगर सुराग नहीं लग सका। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें