फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के क्वार्टर में खून के निशान बयां करते हत्या की थ्योरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने कई बिंदुओं पर शुरू की जांच
विज्ञापन

- दोनों क्वार्टरों से भरे खून के नमूने, जेई को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
जेई सुशील की हत्या घर में हुई और खून के छींटे सामने वाले जेई भारत सिंह के क्वार्टर के अंदर मिले हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने भारत सिंह को हिरासत में लिया है। सवाल है कि आखिर भारत के क्वार्टर में खून के छींटे कैसे पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने दोनों क्वार्टर से नमूने लिए लेकर जांच पड़ताल शुरू की है। दूसरी ओर सुशील की पत्नी और तीनों बच्चों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की। उनके बयानों में काफी विरोधाभास है। इन बिदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
ट्यूबवेल कॉलोनी की दो मंजिल में चार सरकारी क्वार्टर हैं। ऊपरी मंजिल के एक क्वार्टर में सुशील और दूसरे क्वार्टर में भारत सिंह रहते हैं। भारत मूलरूप से धनपुरा गांव इंचौली के हैं। उनका परिवार मोदीनगर में रहता है। सुशील की हत्या सुबह हुई। पुलिस के मुताबिक खून से लथपथ सुशील का शव बेड पर था। फोरेंसिक टीम को खून के छींटे भारत के क्वार्टर में दीवारों पर भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि भारत से पूछताछ चल रही है। हालांकि भारत ने पुलिस से कहा कि वह बेकसूर है। सुशील की हत्या से उसका कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन

मुझे नहीं पता कैसे लगे छींटे
दीवारों पर लेंगे खून के छींटों के बारे में पूछने पर भारत ने बताया कि वह इस क्वार्टर में एक साल से रहते हैं। छींटे कैसे लगे, इसका मुझे पता नहीं। हो सकता है कि वे पहले से हों। सुशील के बच्चों ने जब आवाज दी, तब वह बाथरूम में नहा रहे थे।
विज्ञापन

आखिर क्या छुपा रहे भारत?
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार, भारत सिंह ने शुरूआत में बताया कि वह सुशील के क्वार्टर पर एक माह पहले गए थे। बच्चों ने बताया कि भारत अक्सर क्वार्टर में आ जाते थे। दो दिन पहले भारत अंकल ने घर पर खाना भी खाया था। मंगलवार शाम भी आए थे। दोबारा पूछताछ में भारत ने बताया कि वह गए थे। भारत कुछ न कुछ छुपा रहे हैं, इसलिए उनको हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें