फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएल शर्मा रोड और छीपी टैंक में दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चोरों ने रविवार रात पीएल शर्मा रोड और छीपी टैंक पर एक गैराज और चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। जिसमें गैराज से दो लाख का सामान चोरी होना बताया गया है। हालांकि सुबह होने के कारण चोर दुकानों में चोरी नहीं कर सके। वहीं पुलिस का कहना है कि चोरी से ज्यादा आरोपियों ने दहशत फैलाने का काम किया है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के जाकिर कॉलोनी निवासी मोहम्मद आरिफ का छीपी टैंक पर गैराज है। रविवार रात बदमाशों ने गैराज पर धावा बोला। जहां से करीब दो लाख का सामान चोरी कर लिया। गैराज में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए। वहीं, गैराज के पास में नेहरूनगर निवासी संजय गुप्ता की दुकान है। संजय गुप्ता की दुकान और उसके पास की दुकान में भी चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने ताले तोड़कर शटर तोड़ने को कोशिश की।
इसके अलावा पीएल शर्मा रोड स्थित प्रदीप गोयल और राजकुमार की दो किराना की दुकान में ऐसे ही चोरी की कोशिश हुई। वारदात की जानकारी पर सोमवार सुबह भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व पार्षद मनोज वर्मा और अन्य भाजपाई मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने हंगामा किया तो छीपी टैंक पर सिविल लाइन और पीएल शर्मा रोड पर लालकुर्ती पुलिस पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन


दहशत फैलाने का आरोप
व्यापारियों ने बताया कि छीपी टैंक पर वक्क बोर्ड की जमीनों में दुकानों है। दुकानों को खाली कराने के लिए व्यापारियों में दहशत फैलाई जा रही है। इससे पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है। वहीं पुलिस ने गैराज के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है, जिसके आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें