फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में संघर्ष, आधा दर्जन घायल, आरएएफ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दलित समाज के एक युवक ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर डाली। आरोप है कि इससे आक्रोशित सवर्ण समाज के लोगों ने दलितों के घरों पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए आरएएफ को बुला लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक गांव निवासी चार साल की बच्ची शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि दलित समाज का 22 वर्षीय युवक बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया। युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला। जिसके बाद बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर सरधना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपी युवक के पिता को हिरासत में लेकर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
आरोप है कि इस प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रात करीब 9:30 बजे सवर्ण समाज के लोगों ने आरोपी के घर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव हो गया। गांव में रविदास मंदिर के पास भीड़ ने नारेबाजी कर दी। बखेड़े की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, एसडीएम सरधना अमित कुमार, तहसीलदार अश्विनी कुमार, सीओ संतोष सिंह, इंस्पेक्टर सरधना दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए आरएएफ भी बुला ली गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर सरधना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रोहित के खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस अफसरों को घेरा
इस मामले को लेकर सरधना में तनाव की स्थिति बनी है। एसपी देहात राजेश कुमार किसी तरह मामले को संभालने में लगे थे। वहीं सवर्णों ने पुलिस अफसरों को घेर लिया। पीड़ित पक्ष के लोग आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग पर डटे थे। पुलिस ने गांव में दोनों तरफ फोर्स तैनात कर दी है।
आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करेंगे
आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स लगा दी गई है। -राजेश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन



खास बातें:
दलित समाज के युवक ने चार साल की बच्ची से की दुष्कर्म की कोशिश
आक्रोशित सवर्ण समाज के लोगों ने बोला हमला
मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें