फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के पीछे दुश्मनी, प्रापर्टी या गेस्ट हाउस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेहरचंद की हत्या में गहरी प्लानिंग है। हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी, प्रॉपर्टी या फिर गेस्ट हाउस भी हो सकता है। नामजद आरोपी भागने की बजाय फोन करके खुद को बेगुनाह बता रहे हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे दूसरा विवाद हो सकता है। पुलिस ने तीनों बिंदुओं पर जांच करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया मेहरचंद के बेटे अजय गुर्जर ने संजय गुर्जर हत्याकांड से इस हत्या को जुड़ना बताया है। तीन नामजद व दो अज्ञात मुल्जिम बनाए हैं। जबकि मेहरचंद का गेस्ट हाउस भी बहुत चर्चाओं में रहा है। पुलिस ने कई बार कसाना गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट पकड़ा। पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक को चेतावनी दी कि अगर गलत काम होता मिला तो बड़ी कार्रवाई होगी। संजय गुर्जर की हत्या के बाद प्रापर्टी को लेकर भी विवाद हुआ।
मेहरचंद और उसके परिवार को धमकियां भी मिली कि अगर प्रॉपर्टी के मामले में हस्तक्षेप किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बताया गया है कि संजय गुर्जर की काफी संपत्ति पर अवैध कब्जे हो गए। क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में तीनों बिंदु अहम हैं। तीनों बिंदुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेेज ली है, जिसमें बदमाशों की पहचान का प्रयास भी कराया जा रहा है। पुलिस टीम नामजद दोनों आरोपियों की तलाश मेें लगी है।
विज्ञापन

हम बेकसूर हैं, पुलिस जांच करा ले
पुलिस ने बताया कि नामजद पपीत का मोबाइल ऑन है। उसने फोन पर पुलिस को बताया कि वह दिनभर अपने घर पर मौजूद था। पुलिस जांच करा ले। इस हत्या से हमारा कोई लेनादेना नहीं है। नामजद उदयवीर ने भी खुद को बेगुनाह बताया है। पुलिस का मानना है कि हत्या जैसी घटना के बाद आरोपी मोबाइल फोन बंद करके भाग जाते हैं। लेकिन इसमें आरोपी खुद फोन कर रहे हैं। इसकी बारीकी से जांच होगी।
विज्ञापन



खास बातें:
- तीनों बिंदुओं पर पुलिस और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
- आरोपी बोले, हम बेगुनाह हैं, पुलिस जांच करा लो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें