फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमालपुर में जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में सोमवार को जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों और लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कमालपुर गांव निवासी राकेश (42) पुत्र होशियार राजमिस्त्री था। उसने रविवार को गांव में एक मकान पर लेंटर डाला था। जिसमें मजदूरी के साथ 200 रुपये इनाम के मिले थे। पुलिस के मुताबिक राकेश ने गांव से शराब खरीदकर पी थी। जिसके चलते सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब से उसकी मौत हुई है।
गांव में जहरीली शराब बेचने को लेकर पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जमकर हंगामा करते शव गढ़ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की जानकारी पर सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज, एसओ मेडिकल व एसओ भावनपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई। पुलिस अफसरों ने जहरीली शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोग को शांत किया।
विज्ञापन

जहरीली शराब बेचते हैं लोग
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बॉबी, अमित समेत पांच लोग जहरीली शराब बेचते हैं। जिनकी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब माफिया पुलिस से साठगांठ कर गांव में जहरीली शराब बेच रहे हैं। पुलिस ने अगर कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे। बड़ा बवाल हो सकता है। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि शराब बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। उनकी तलाश में दबिश दी गई है। पीड़ित परिवार ने शराब बेचने वालों के जो नाम बताए हैं, उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


खास बातें:
- गांव में ही बिकती है जहरीली शराब, नहीं होती कार्रवाई
- शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया, हंगामा काटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें