फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों की चोरी कर बहन को थमा दिया मोटा कैश

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों की चोरी कर बहन को दे दिए पैसे
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली रोड पर शनिवार रात इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में हुई करीब 18 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शोरूम के नौकर ने ही अपने दोस्त और चचेरे भाई के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी ने शोरूम बंद करने से पहले ही पीछे के गेट के ताले खोल कर छोड़ दिए थे। आरोपी ने घर पहुंचकर चोरी के पैसे अपनी बहन को दे दिए थे।
एसएसपी मंजिल सैनी और एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि पंजाबीपुरा निवासी अनुज अग्रवाल का रोडवेज बस स्टैंड के पास वेदप्रकाश एंड संस के नाम से बिजली के सामान का शोरूम है। शोरूम में उनका बेटा यथार्थ भी बैठता है। व्यापारी सामान लेने चीन गये हुए थे। शनिवार रात करीब 8:30 बजे उन्होंने शोरूम बंद किया था। रात में चोरों ने करीब 17.25 लाख नकद और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन पुत्र सरजीत (शोरूम में नौकर) निवासी मेदपुर थाना भावनपुर उसके चचेरे भाई नीरज निवासी जयदेवीनगर और दोस्त शंकर कश्यप निवासी जयदेवीनगर थाना नौचंदी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 17 लाख 23 हजार पांच सौ रुपये, 58 चांदी के सिक्के, दो तमंचे, एक चाक्रू, आधार कार्ड, पैनकार्ड और डीएल बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ आठ मामले दर्ज हैं। अमन और शंकर पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके हैं।

एएसपी को गुमराह कर रहा था अमन
चोरी की घटना के बाद जब एएसपी कैंट सतपाल सिंह मौके पर पहुंचे और देखा कि ताले टूटे नहीं खोले गए हैं। फोरेंसिक टीम से साफ हो गया कि कोई भी औजार मारने का निशान चैनल पर नहीं था। उस समय नौकर अमर एएसपी के सामने ही उदास हो गया और बोलने लगा कि साहब दो नौकर नौकरी छोड़कर चले गये उसे उन पर शक है। चोर यहां से घुसे होंगे और दराज का ताला तोड़ा होगा। जांच पड़ताल के बाद अमन को हिरासत में लिया तो वह अपने को निर्दोष बताने लगा। बाद में सख्ती की तो उसने सारी बता दी। पुलिस के अनुसार अमन ने अपने चचेरे भाई नीरज से कहा कि शोरूम में काफी पैसा रहता है। जिस पर नीरज तैयार हो गया और कहा कि उसे बहन की शादी करनी है। एसएसपी ने एएसपी सतपाल सिंह और इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल की टीम को 25 हजार इनाम देने की घोषण की। वहीं सदर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील दुआ, अमित बंसल, विशाल आनंद, अमित सिंघल और व्यापारियों ने कहा कि पुलिस टीम का सम्मान करेंगे।

90 मिनट रहे थे शोरूम में
नौकर अमन ने पुलिस अफसरों को बताया कि मालिक उन्हें चाबी भी सौंप देते थे। रात साढ़े आठ बजे जब शोरूम बंद होना था उससे कुछ मिनट पहले पीछे के गेट के तालों की चाबी हटा ली और ताले खुले छोड़ दिए। और चाबी ले जाकर वहीं रख दी। ताले भी अपने घर ले गये। घटना वाले दिन सुबह पहले भैसाली बस अड्डे में अपने साथियों के साथ चाय पी। रात में साढ़े दस बजे पिछले गेट से घुसे और डेढ़ घंटे तक शोरूम में रहे। इसके आधा आधा पैसा शंकर को दे दिया। रात में अमन घर पहुंचा और बहन से कहा कि यह पैसा रख लेना यह कहीं बाहर पहुंचाना है।
विज्ञापन


अमन तूने गद्दारी की है
शोरूम मालिक यथार्थ ने प्रेसवार्ता में ही अपने नौकर अमन से कहा कि साढ़े चार साल का विश्वास तोड़ दिया। अमन तूने बहुत बड़ी गद्दारी की है अब जेल जा। हम चाबी विश्वास में देते थे।

खास बात
शोरूम से 18 लाख की चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
नौकर ही निकला मास्टर माइंड, उसके पास रहती थी शोरूम की चॉबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें