फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में दिल्ली एसटीएफ की दबिश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली में पकड़े गए अवैध हथियारों के मामले में मंगलवार रात दिल्ली की एसटीएफ ने कोतवाली में दबिश दी। इस दौरान एसटीएफ ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

दिल्ली में वहां की एसटीएफ ने अवैध हथियारों को सप्लाई करने वाला गैंग पकड़ा है। बताया गया है कि अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। दिल्ली एसटीएफ को पता चला कि गैंग में एक बदमाश मेरठ के कोतवाली क्षेत्र का भी शामिल है। जिस पर पहुंची एसटीएफ कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट निवासी साकिर को हिरासत में लेकर चली गई। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना है कि साकिर को दिल्ली की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में यही पता चला कि साकिर किराए पर रहता था। पांच दिन पहले भी दिल्ली पुलिस ने लिसाड़ीगेट निवासी एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा था। जिसके पास से भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

- अवैध हथियारों के मामले में रात में दी गई दबिश, कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें