फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष के लापता होने के मामले में चार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पीयूष चौधरी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पीयूष के चार दोस्तों के खिलाफ अपहरण का नामजद केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूल रुप से गांव दबथुवा सरधना निवासी पीयूष चौधरी (38) सेंसरपाल वर्तमान में कंकरखेड़ा के गांव जिटौली में रीना मलिक के मकान में किराए पर रह रहा था। वह यहां पर डेरी का काम शुरू करना चाहता था। बुधवार रात वह अपने दोस्त मोनू, रोहित, अजय व मकान मालिक के भाई सनी के साथ मकान पर ही था। जहां पर चारों ने शराब पी थी। बृहस्पतिवार तड़के से पीयूष लापता था। लोगों को गली में कई जगह पर खून, पीयूष के खून में सने कपड़े व चप्पल पड़ी मिली थी।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह के अनुसार पीयूष के दोस्त पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सचिन चौधरी, मोनू, अजय व रोहित के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। तहरीर में परिजनों ने बताया कि सचिन पर पीयूष के 50 हजार रुपये थे। जिन्हें लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ था। वह उसके पैसे नहीं देना चाहता था। इसलिए सचिन ने उक्त दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण किया है। अंदेशा जताया कि उक्त आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। अभी कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है। उनकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक दोस्त सचिन चौधरी पर थे पीयूष के 50 हजार रुपये, जिस पर था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें