फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डॉक्टर चुनाव से हट जा, ये आखिरी धमकी’

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर के वार्ड 37 से भाजपा से पार्षद पद के उम्मीदवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव खानपुर जानी निवासी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अमित चिकारा पुत्र कृष्णपाल सिंह गंगानगर में आरपीजी हाइट्स में रहते हैं। उनका डिवाइडर रोड गंगानगर पर क्लीनिक है। डॉ. चिकारा ने गंगानगर थाने पर दी तहरीर में बताया कि वे भाजपा से पार्षद पद के उम्मीदवार हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करते हुए धमकी दी कि ‘भाटी बोल रहा हूं, चुनाव से पीछे हट जा, वरना बच्चों सहित तेरा कुछ पता नहीं चलेगा। चुनाव नजदीक है। अब समझाने का समय नहीं है। आगे समझाएंगे भी नहीं। यह आखिरी धमकी है।
विज्ञापन

बिजनौर से नंबर एक्टिव
एसओ गंगानगर आशुतोष कुमार के मुताबिक जिस नंबर से आरोपी ने धमकी दी, वह फर्जी आईडी पर बिजनौर क्षेत्र से एक्टिव हुआ है। काफी समय से इस नंबर पर केवल मेसेज आए हैं। लेकिन कोई कॉल नहीं की गई। एनसीआर दर्ज कर ली है। धमकी देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

- गंगानगर से भाजपा के पार्षद पद के उम्मीदवार को मिली धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें