फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास् त्रीनगर में शराब के ठेके पर सिपाही को दौड़ाकर पीटा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में सोमवार रात शराब के ठेके पर नशे में धुत सिपाही ने जमकर उत्पात मचाया। सिपाही ने सेल्समैन से मारपीट कर दी। मेडिकल, नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची और सिपाही व सेल्समैन समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
मेडिकल थाने में तैनात फैंटम सिपाही घनश्याम यादव रात करीब दस बजे अपने साथी के साथ आई ब्लॉक स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचा। उसने सेल्समैन से एक क्वार्टर मांगा। सिपाही ने 150 रुपये दे दिए, जबकि सेल्समैन 170 रुपये मांगने लगा। सिपाही ने कहा कि प्रिंट रेट से ज्यादा नहीं देगा। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि सिपाही ने गालीगलौज कर सेल्समैन से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन ने अपने साथियों को बुलाया। उसके बाद दोनों में फिर हाथापाई हुई। सूचना पर पहुंचे एसओ मेडिकल सतेंद्र सिंह और नौचंदी पुलिस सेल्समैन सुनील और एक अन्य आरोपी को थाने ले गई। रात में एरिया मैनेजर श्रीपाल भी मेडिकल थाने पहुंचे और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। एसओ मेडिकल सतेंद्र यादव का कहना है कि सिपाही सादे कपड़ों में गया था। सिपाही के साथ मारपीट नहीं हुई है। मामला सेल्समैन द्वारा अधिक रुपये मांगने का है। वहीं सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि सिपाही सादी वर्दी में था, उसने नशे में टल्ली होकर सेल्समैन को पीटा। उसके खिलाफ जांच बैठा दी हैं। एसओ मेडिकल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ठेका रात में दस बजे के बाद खुला था। इसकी भी जांच कराई जाएगी।
खास बात
रात में सादा कपड़ों में दोस्त के साथ गया था सिपाही
सेल्समैन पर लगाया प्रिंट रेट से ज्यादा वसूलने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें