फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते को घुमाने पर मारपीट, सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदिरा चौक का मामला, पुलिस फोर्स पहुंची
विज्ञापन

- चार नामजद और 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
इंदिरा चौक स्थित एक होटल के सामने कुत्ते के घुमाने का विरोध करने पर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें होटल मालिक समेत तीन लोग घायल हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पूर्वा शेखलाल निवासी प्रमोद कुमार और उसके भाई सतीश कुमार का इंदिरा चौक पर होटल है। आरोप है कि दूसरे समुदाय का नदीम नाम का युवक रोजाना अपना कुत्ता लेकर होटल के सामने आता है। इससे वहां गंदगी होती है। होटल मालिक सतीश ने नदीम को रोका तो वह 20-25 लोगों को लेकर होटल आ गया। उन लोगों ने मारपीट कर होटल में तोड़फोड़ की। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। सूचना पर सीओ सिविल लाइन गजेंद्र पाल सिंह, एसओ सिविल लाइन, कोतवाली समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सतीश के तहरीर पर शहजाद, नदीम, सावेज व रिजवान को नामजद कर 24 लोगों पर केस दर्ज किया।
विज्ञापन

जो सामने आया उसको पीटा
होटल मालिक ने बताया कि दूसरे समुदाय के युवकों के हाथों में डंडे थे। होटल में घुसते ही जो सामने आया उसे डंडों से पीटा। होटल में खाना खाने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। आरोपियों ने होटल में भी तोड़फोड़ की। पुलिस वहां लगे एक सीसीटीवी के फुटेज देख रही है।
विज्ञापन

दबिश देकर दो पकड़े, पुलिस लगाई
एसओ सिविल लाइन धनवीर सिंह ने बताया कि दो आरोपी शहजान और सावेज को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है। मामला दो समुदाय से होने के चलते इंदिरा चौक पर पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों समुदाय के लोग में गुस्सा है, लेकिन स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें