फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडरेज में ट्रक चालक की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडरेज में ट्रक चालक की धुनाई
विज्ञापन

मुरादनगर। हाईवे पर असालतनगर के पास सोमवार को रोडरेज में कार सवार युवकों ने ट्रक चालक से मारपीट की। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
दिल्ली शालीमार बाग निवासी रंजीत कार से सोमवार को अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार जा रहा था। हाईवे पर असालतनगर के पास पीछे से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में रंजित की कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते कार सवार युवकों और ट्रक चालक में कहासुनी हो गई, मामला गाली गलौच से मारपीट तक पहुंच गया। कार सवार युवकों ने ट्रक चालक की धुनाई शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा शांत कराया।

अलग- स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने युवकों से नकदी लूटी

मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र में रविवार शाम को अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों से तमंचे के बल पर मोबाइल और नकदी लूट ली। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मेरठ के कौल निवासी युवक सचिन त्यागी रविवार दोपहर को अपने रिश्तेेदार से मिलने मोदीनगर आया था। वापसी के दौरान त्यौड़ी मार्ग पर रात आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने सचिन को रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे करीब 3 हजार नकदी व मोबाइल आदि लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक से मारपीट और बाइक के टायर की हवा निकालकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक किसी प्रकार थाने पहुंचा और शिकायत की।
विज्ञापन

इसके अलावा पिलखुवा के सिद्घीकीनगर निवासी फल व्यापारी असलम व उसका पड़ोसी युनुस व्यापार के सिलसिले में मोदीनगर की हापुड़ रोड स्थित सब्जी मंडी आए थे। शाम को करीब सात बजे फरीदनगर पिलखुवा मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों को रोक लिया और तमंचे के बल पर दोनों से ढाई हजार रुपये व दोनों के मोबाइल छीन लिए। दोनों पीड़ितों ने थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें