फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने पर बारात बंधक बनाई, बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज मांगने पर बारात को बंधक बनाया, बखेड़ा
विज्ञापन

परतापुर के एक गांव में लिसाड़ीगेट से गई थी बारात
दुल्हन ने शादी करने से किया इंकार
मेरठ।
परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर दहेज मांगने पर श्याम नगर से आई बारात को बंधक बना लिया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दूल्हे और उसके परिजनों से मारपीट की। हंगामे की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दूल्हे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री के अनुसार, गांव निवासी लड़की की शादी श्याम नगर निवासी युवक से तय हुई थी। मंगलवार दोपहर बारात गांव पहुंची। निकाह से पहले दूल्हे और उसके परिजनों ने बुलेट बाइक और कीमती फर्नीचर की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर बारात वापस ले जाने की धमकी देने लगे। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर दुल्हन पक्ष के रिश्तेदार और ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस आक्रोशित लोगों को शांत कराया। दहेज मांगने के आरोप पर दूल्हे व उसके पिता को पुलिस थाने ले जाने लगी। इस पर बारातियों ने पुलिस की गाड़ी से दूल्हे और उसके परिजनों को खींचने का प्रयास किया। पुलिस ने सभी को लाठियां फटकार वहां से भगा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दो साल से रिश्ता तय था। दहेज मांगने पर शादी टूट गई। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें