फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर के जंगल में अवैध असलाह फैक् टरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में छापा मारकर पकड़ी अवैध असलाह फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने बने-अधबने तमंचों के साथ नशीला पदार्थ भी किया जब्त, चार फरार
हस्तिनापुर के जलालापुर जौरा गांव का है मामला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हस्तिनापुर पुलिस ने गांव जलालापुर जौरा के जंगल में छापा मारकर अवैध असलाह फैक्टरी का खुलासा किया है। मौके से काफी संख्या में बने-अधबने तमंचे और पिस्टल के साथ इन्हें बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किये हैं। एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि एक आरोपी शाहे आलम पुत्र रईस निवासी रार्धना थाना किठौर को पकड़ा गया, जबकि उसके चार साथी भाग गए। मौके से 315 बोर के 9 बने तमंचे, चार अधबने तमंचे, दो पिस्टल .32 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, 4 किलोग्राम से अधिक डोडा बरामद हुआ। पूछताछ में शाहे आलम ने बताया कि वे लोग काफी समय से इस गोरखधंधे को कर रहे थे। ऑन डिमांड तमंचे और पिस्टल बनाते थे। इसके साथ ही नशीला पदार्थ बाजार में खपा देते थे। फरार लोगों की पहचान रईस पुत्र मीदू और नासिर निवासीगण रार्धना किठौर के रूप में हुई, अन्य दो अज्ञात बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर चर्चाओं में आया रार्धना
किठौर थाना क्षेत्र के रार्धना गांव को अवैध हथियारों की मंडी के रूप में जाना जाता है। पिछले दिनों एक बड़े मामले में एनआईए की टीम ने भी यहां डेरा डाला था। पूर्व में भी रार्धना में कई अवैध असलाह फैक्टरी का भंडाफोड़ किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें