फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर पर पीएसी के गोताखोर तैनात, दो को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगनहर पर पीएसी के गोताखोर तैनात, दो को बचाया
विज्ञापन

मुरादनगर। छोटा हरिद्वार के नाम से प्रसिद्ध गंगनहर घाट पर सोमवार को पीएसी गोताखोरों की तैनाती की गई। पुलिस प्रशासन ने नहर में लगातार लोगों के डूबने के चलते ठोस कदम उठाया है। पीएसी गोताखोरों ने नहर में डूब रहे दो युवकों को डूबने से बचाया।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सोमवार को 23वीं बटालियन मुरादाबाद के पीएसी के 12 गोताखोर गंगनहर पर तैनात कर दिए गए। पीएसी एचसीपी सुनील चंद के नेतृत्व में गोताखोरों की टीम काम करेगी। एचसीपी सुनील चंद ने बताया कि सोमवार को नहाते समय नहर में डूब रहे सुमित निवासी दिल्ली और रमेश निवासी लोनी का डूबने से बचाया। बताया कि 13 जून तक पीएसी के गोताखोर गंगनहर पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें