फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल आपरेटर के घर का ताला खोलकर लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला काबली गेट स्थित तक्षशिला कालोनी निवासी केबल आपरेटर के घर बुधवार देर रात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर सामान इधर उधर पड़ा देख पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काबली गेट स्थित तक्षशिला कॉलोनी में मनोज अवस्थी पुत्र रामदयाल अवस्थी परिवार सहित रहते है। मनोज केबल का काम करते है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार देर रात वह अपने रिश्तेदार की शादी में मवाना खुर्द गए थे। देर रात जब वह घर लौटे तो घर का ताला खुला हुआ था। घर के अंदर सामान इधर उधर पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि अलमारी व संदूक से एक लाख बीस हजार रुपये की नकदी सहित सोने व चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें