फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर किए गऐ हमलो से हुई दलित महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम रिपोर्ट में नहीं हुई दुष्कर्म की पुष्टि, स्लाइड जांच के लिए भेजी
विज्ञापन

महिला की हत्या के खुलासे में पुलिस अभी खाली हाथ
पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। एन-एच 58 पर दौराला रिलायंस पेट्रोल पंप के पास ईख के खेत में मिले दलित महिला की दुष्कर्म के बाद ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। महिला की पीएम रिपोर्ट में भी उसकी मौत सिर पर किए गए ताबड़तोड़ प्रहारों से होना बताया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस मामले में दो युवकों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस खाली हाथ है।
सोमवार शाम को एक दलित महिला लकड़ी बीनने के लिए गई थी, मगर लापता हो गई। मंगलवार सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के पास एक ईख के खेत में क्षत-विक्षत नग्न हालत में शव पड़ा मिला था। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था, मगर पुलिस ने किसी तरह शव को पीएम के लिए भेज दिया था। इस मामले के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मौके पर एसएसपी समेत सभी पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे और मामले की जानकारी की थी। मृतका के पति ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म की आशंका जताते हुए दौराला थाने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को महिला की पीएम रिपोर्ट में आया कि उसकी मौत सिर पर किसी भारी वस्तु से किए गए ताबड़तोड़ प्रहार के चलते हुई है। वहीं, महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर स्लाइड जांच के लिए भेज दी है। इस मामले में पुलिस ने बीती रात से ही दो लोगों को हिरासत में ले रखा है। हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नही हुई है। स्लाइड को जांच के लिए भेजा गया है। मामले में पूरी गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।-मिथुन दीक्षित, इंस्पेक्टर दौराला
विज्ञापन



राष्ट्रीय लोकदल नेता पीड़ित परिवार से मिले
दौराला। राष्ट्रीय लोकदल का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष राहुलदेव के नेतृत्व में दौराला गांव के पीड़ित परिवार से मिला और सांत्वना दी। इस दौरान राहुल देव ने दौराला पुलिस से 24 घंटे में इस केश की खोलने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो राष्ट्रीय लोकदल आंदोलन करने को मजबूर होगा। जिलाध्यक्ष राहुल देव ने इस घटना की निंदा करते हुए सरकार से 20 लाख के मुआवजे व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलजीत सिंह गुर्जर, चंद्रपाल, संजय व इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें