फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोटका इंटर कॉलेज में पढ़ने गई बपारसी निवासी कक्षा 9 की छात्रा लापता-दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना/सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी सरूरपुर क्षेत्र के गोटका इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। वह मंगलवार को स्कूल गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। छात्रा की तलाश की तो पता चला कि दूसरे समुदाय के तीन युवक उसे अगवा कर ले गए। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के पिता एवं बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम के नेतृत्व में कार्यकर्ता सरूरपुर थाने पहुंचे। आरोपी युवकों के खिलाफ छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरधना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग पुत्री गोटका के इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। विक्रम सिंह ने मंगलवार को सरूरपुर थाने पर तहरीर देकर अपने ही गांव के दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। उसने बताया कि उसकी पुत्री प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह स्कूल गई थी। वह घर नहीं लौटी। पता चला कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही तीन युवक अगवा कर ले गए। दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छात्रा के अपहरण की सूचना पाकर बजरंग दल के विभाग संयोजक मिलन सोम के साथ ही तमाम हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी सरूरपुर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। सरूरपुर पुलिस ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जल्द ही छात्रा की बरामदगी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण थाने से लौटे। इस घटना को लेकर गांव में दोनों समुदायों तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें