फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉ बेटी से नगदी व जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जांजोखर घसौली संपर्क मार्ग पर हुई घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा। जांजोखर घसौली संपर्क मार्ग पर पैदल जा रही मां बेटी से बाइक सवार तीन तमंचाधारी बदमाशों ने मोबाइल, दो हजार रुपये व जेवरात लूट लिये। पीड़ित महिलाओं ने घटना की सूचना 100 डायल पुलिस को दी।
गांव वजीदपुर थाना बड़ौत निवासी उत्सुकता पत्नि अमित तोमर अपनी मां कौशल्या व दो साल की बेटी तनु के साथ पैदल ही जांजोखर घसौली संपर्क मार्ग से होते हुये अरनावली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर महिलाओं को कवर कर लिया। बदमाशें ने उत्सुकता से मोबाइल व कान के कुंडल, दो हजार रुपये और मां कृष्णा से कान के कुंडल लूट लिये। लूटपाट करने के बाद तीनों बदमाश घसौली गांव की तरफ फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने वहां से गुजर रहे रहगीरों की मदद से 100 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का पता नही चल पाया। वहीं दूसरी तरफ लूट की घटना के बाद भी पुलिस सक्रियता दिखाने के बजाए पहले थाना विवाद में फ्रंसी रही। क्योंकि जहां घटना हुई वह कंकरखेड़ा और रोहटा थाना की सीमाओं का क्षेत्र हैं। थाना प्रभारी रोहटा ने जहां घटना की जानकारी से ही इंकार किया, वहीं कंकरखेड़ा प्रभारी ने फोन ही नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें