एक व्यक्ति को लगी गोली, पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा में दो पक्षों मे आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों ओर से चार दर्जन राउंड से अधिक फायरिंग होने पर जिसोरा गांव दहल गया। एक व्यक्ति के गोली भी लग गयी, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव जिसोरा मे हसीन पुत्र फजरिया एवं जुनैद पुत्र फिरोज के बीच एक लड़की को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसमें शनिवार को एक पक्ष से महिला इमराना तथा दूसरे पक्ष से महिला शायबा का गाली गलौच होकर झगड़ा बढ़ गया, तभी दोनो पक्षों के मर्दो में भी कहासुनी हो गयी।
जिसमें विवाद इतना बड़ा की दोनाें तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार दर्जन फायरिंग हुई जिसमें एक पक्ष के शमीम पुत्र अफरोज को गोली लगी। सूचना पर मुंडाली थाना पुलिस पहुंची तथा फायरिंग होती देखकर खरखौदा व किठौर थाना पुलिस भी गांव पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल मेरठ भेजा।
ग्रामीणों के अनुसार करीब चार पांच दिन पूर्व भी दोनो पक्षों में झगडा हुआ था, लेकिन थाना पुलिस ने उस वक्त घटना को गंभीरता से नहीं लिया था। यदि पुलिस तभी घटना पर कार्रवाई कर लेती तो शनिवार को जो बड़ा विवाद हुआ, उससे बचा जा सकता था।