फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की हत्या, मिटटी का तेल छिडककर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडौरा गांव में युवक की हत्याकर शव को बिटौड़े में जलाने का मामला
विज्ञापन

पुलिस ने युवती, उसकी मां व पिता को गिरफ्तार किया, रविवार को भेजेंगे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। प्रेम-प्रंसग में नगली साधारण के युवक की हत्याकर बिटौड़े में शव जलाने केे मामले में पुलिस ने आरोपी युवती, उसके पिता और मां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवक को घर बुलाकर गला दबाकर हत्या उसकी करने एवं शव को बिटौड़े में जलाने की वारदात कबूल की है। वहीं, पुलिस अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव नगली साधारण निवासी 19 वर्षीय अरुण पुत्र यशपाल पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों को बीती बृहस्पतिवार शाम मंडौरा गांव के जंगल में एक जले हुए बिटौड़े में हड्डियां मिली थीं। वहीं, एक खेत में अरुण का लोअर भी मिला। इस पर अरुण के पिता ने मंडौरा गांव निवासी युवती अंजली, उसकी मां कमलेश, पिता राजवीर, अंजू, जयवीर, अखिल, अंकित, जयचंद के खिलाफ हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवती अंजली, उसकी मां कमलेश व पिता राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार तीनों ने घटना कबूल की है। घटना की रात फोन करक ेअरुण को मंडौरा में बुलाया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव स्कूटी पर रखकर खेत में ले गए और बिटौडे़ में रखकर आग लगा दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली है। वहीं, घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी युवती अंजली, उसकी मां कमलेश एवं पिता राजवीर को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने वारदात करना कबूल किया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है। तीनों को रविवार को जेल भेजा जाएगा। -पंकज सिंह, सीओ दौराला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें