फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नंगलामल मे बिती रात्रि मे डकैती पडी पुलिस ने डकैती की घटना को चोरी मे दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थानांतर्गत गांव नंगलामल में बुधवार रात हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर डकैती डाली। जिसमें बदमाश दो मवेशी तथा परिजनों के जेेवरात एवं नकदी लूट ले गए। पुलिस सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटा बाद पहुंची। इसके बावजूद कांबिंग नहीं की। वहीं, डकैती को चोरी में की वारदात में दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव नंगलामल में बीती रात मुकेश पुत्र महीपाल सैनी के मकान में करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश घुस गए। उन्होंने पेड़ के नीचे सो रहे जगराम सैनी को हथियारों के बल पर उठाया तथा महिपाल के बारे में जानकारी की। इसके पश्चात महिपाल को जगाया और 50 हजार रुपये के बारे में पूछताछ की। महिपाल उसी दिन श्रीचंद मावे वाले से रुपये लाया था। महिपाल द्वारा जानकारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक महिला के कुंडल लूट लिये तथा भैंस तथा भैंसा छोटे हाथी में लादकर ले गए। उन्होंने शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने नरेश पुत्र जगराम को हथियारों के बल पर कब्जे में ले लिया। वे उसे फौजी भोपाल पुत्र दफेदार के घर ले गए। उन्होंने नरेश से आवाज दिलाकर भोपाल के मकान का दरवाजा खुलवाया। बदमाशों से हथियारों के बल पर भोपाल, उसकी पत्नी कमलेश तथा पुत्रवधू सरिता एवं नरेश को एक कमरे में बंद कर दिया और लूट लेने लगे। भोपाल ने बताया कि बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक मकान खंगालते रहे। वे 20 तोले सोने, 10 तोले चांदी के जेवरात एवं 10 हजार रुपये तथा मोबाइल ले गए। मोबाइल सिम निकालकर वहीं फेंक दिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने करीब दो बजे शोर मचाया। इस पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस पहुंची तथा पूछताछ करके चल गई। पुलिस ने कांबिंग करने की भी जरूरत नहीं समझी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस सक्रिय होती बदमाश पकडे़ जा सकते थे। सुबह सूरज निकलने पर एसओ मुंडाली एवं सीओ किठौर चंक्रपाणि त्रिपाठी पहुंचे और कहा कि बदमाश शीघ्र पकडे़ जाएंगे।
उधर, मुंडाली पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने में खेल कर दिया। डकैती के बजाय चोरी का मुकदमा दर्ज किया। वहीं, एसओ मुंडाली रितेश कुमार सिंह ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उधर, सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि यदि पीड़ित को ऐतराज है तो वह लिखकर कर दें धाराएं परिवर्तित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
हथियारबंद करीब एक दर्जन बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर की लूटपाट
पुलिस ने डकैती के बजाय चोरी में मुकदमा दर्ज किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें