फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान मर्डर में पुलिस चौबीस घंटे बाद भी खाली हाथ-घोसियान में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरान हत्याकांड-
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस से दूर, परिजन थाने पहुंचे
- मोहल्ले में तनाव, पुलिस तैनात
सरधना। मोहल्ला घोसियान में हुई इमरान की हत्या के चौबीस घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। बृहस्पतिवार मोहल्ले में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट तैनात रही। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान निवासी 35 वर्षीय इमरान पुत्र शेरू की मोहल्ले के ही अकबर पक्ष से 50 गज के प्लाट की भूमि के विवाद में बुधवार सुबह इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीएम रिपोर्ट के अनुसार दो गोली सिर में लगने से इमरान की मौंत हुई। इसी विवाद को लेकर 22 अप्रैल को अकबर के भाई बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इमरान भी बबलू की हत्या में जेल गया था। हाल ही में इमरान जेल से जमानत पर बाहर था। वापस आने पर अकबर पक्ष ने इमरान से समझौता की बात कही। बुधवार सुबह इमरान को निर्माणधीन मकान पर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने 11 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इमरान की हत्या के बाद से मोहल्ले में तनाव है। गलियों में सन्नाटा पसरा है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इमरान के परिजन बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग की। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि पुलिस की टीमें संभावित जगहों पर दबिश दे रहीं है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें