दौराला। कस्बे में सीआरपीएफ जवान की गर्भवती पत्नी को उसके रिश्तेदारों ने मिलकर पीटा। इतना ही नहीं धमकी देकर पति की गैर मौजूदगी में घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
मुजफ्फरनगर निवासी कविता की शादी सन 2017 को दौराला कस्बा निवासी रवि से हुई थी। रवि सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है। कविता ने बताया कि पति की पोस्टिंग के चलते घर पर पति के दो रिश्तेदार आते-जाते रहते हैं। आरोप है कि वे बिना वजह उत्पीड़न करते हैं। उसने विरोध किया तो उन्होंने बृहस्पतिवार को उसके साथ मारपीट कर दी तथा घर से निकाल दिया। पीड़ित ने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।