बहसूमा। चोरों ने रामराज से चार दिन पूर्व हाशिमपुर मार्ग स्थित बंद मकान से सोलर बैट्री चुरा ली। इस बाबत प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
रामराज ग्राम प्रधान संगीता रानी ने बताया कि हाशिमपुर मार्ग स्थित ज्योति पुत्र बिट्टू के बंद मकान से चार दिन पूर्व चोर सोलर बैट्री चुरा ले गए थे। इस बाबत थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मंडी परिसर स्थित डॉ. श्रीपाल कोहली के घर के सामने, बुद्धनगर में ब्रह्म सिंह चौराहा तथा सिंधी गुरुद्वारा से सोलर बैट्री चोरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस अभी तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गृह कलह में महिला ने आग लगाई, गंभीर
बहसूमा। क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में गृह कलह के चलते पच्चीस वर्षीय एक महिला ने शुक्रवार दोपहर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। परिजनों ने किसी तरह आग को बुझाया। हालांकि तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। पुलिस ने जानकारी पाकर महिला को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।