फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दस टायर ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे के नैडू रोड स्थित तालाब के समीप दस टायर ट्रक चोरी कर लिया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मुंडाली थानांतर्गत गांव जसोरा निवासी जकावत अली पुत्र फजर मुहम्मद में कहा कि छह सितंबर को चालक तैय्यब दस टायर ट्रक गाजियाबाद से पशु लादकर फलावदा आया था। चालक तैय्यब की तबीयत अचानक खाराब हो गई। तैय्यब पशु उतारने के बाद गाड़ी को तालाब के समीप खड़ा करके कस्बे में प्राइवेट चिकित्सक के यहां दवा लेने चला गया। वह दवा लेकर लौटा तो ट्रक चोरी हो चुका था। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम एवं थाना पुलिस को दी गई। इस पर पीड़ित पुलिस तथा एसएसपी के चक्कर लगाता रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके चलते पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
फलावदा। गांव नगला हरेरु निवासी युवक पर जानलेवा हमले के मामले में गांव खाता के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव नंगला हरेरु निवासी नीरज को पांच दिन पहले रुपये के लेनदेन को लेकर गांव खाता निवासी तीन लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। नीरज पुत्र बेगराज ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गांव खाता निवासी संदीप ने नीरज से 52 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की नीयत धारदार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप घायल कर दिया था। घटना के संबंध में संदीप, कालूराम तथा तिलकराम को नामजद करते हुए जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें