जानीखुर्द। मेरठ बाईपास चौराहे पर रुपये के लेनदेन के विवाद में एक व्यक्त्ति ने मंगलवार को कंट्रोल रूम को अपहरण की झूठी सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थानेे ले आई।
मेरठ बाईपास चौराहे के नजदीक एक अस्पताल में मंगलवार रात दिल्ली निवासी और सौरम जिला मुजफ्फरनगर निवासी ठेकेदारों के बीच करीब दो लाख रुपये को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दिल्ली निवासी ठेकेदार ने कंट्रोल रूम को अपहरण की सूचना दे दी। इस पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। मुजफ्फरनगर निवासी ठेकेदार ने बताया कि उसने दिल्ली निवासी ठेकेदार के साथ फैक्ट्री में काम किया था। उसके करीब दो लाख रुपये उस पर निकलते हैं। वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा है। वे विवाद सुलझाने के लिए मिले थे। इस दौरान उनमें कहासुनी हो गई। वहीं, दिल्ली निवासी ठेकेदार ने बताया कि उस पर कोई बकाया नहीं है। यह कहने पर उसके अपहरण करने का प्रयास किया। वहीं, जानी थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र शर्मा क अनुसार घटना की जांच जारी है।