फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर पर मारपीट, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पति, ससुर पर मारपीट, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप
किठौर। कायस्थ बड्ढा निवासी एक महिला ने बुधवार को सुसराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट तथा जेठ के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा कायम कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट, दुष्कर्म आदि धाराओं में मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन

कायस्थ बड्ढा निवासी शमां पुत्री अशफाक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी करीब छह वर्ष पूर्व, हापुड़ के बहरामपुर बढ़ला निवासी साजिद पुत्र रहीमतुल्ला से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ना करते हुए मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी शिकायत सुसरालियों से की तो उक्त लोगों ने मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति साजिद, सुसर रहीमतुल्ला, जेठ नौशेर, शमशेर, गुलशेर तथा वाजिद के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। वही पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें