फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग... व्हाट्सएप स्टेट्स पर मिस यू लिख लगा लिया फंदा 19-18-59

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। मानसिक रूप से परेशान जटवाड़ा मोहल्ले के एक युवक ने फंदा लगा कर जान दे दी। युवक ने अपने आखिरी व्हाट्सएप स्टेट्स पर मिस यू बेटा लिखा। पुलिस ने 174 में कार्रवाई पर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार युवक काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मृतक के दो बच्चे भी हैं।
मूलरूप से मथुरा के गांव भरनाकलां के रहने वाले जटवाड़ा मोहल्ले निवासी बलराम उर्फ बाली (30) पुत्र गंगाराम ने मंगलवार की सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। इस बात की जानकारी तब हुई जब मृतक की मां उससे मिलने घर पर आई। घर का गेट अंदर बंद होने की वजह से वह कई बार मृतक को आवाज देती रही लेकिन कोई जवाब न आने वह परेशान हो गई। मृतक की मां इस गेट न खुलने की जानकारी पड़ोसियों को दी और बलराम का मोबाइल मिलने को कहा। थोड़ी देर जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोसियों की मदद से गेट का ताला तोड़ दिया गया। पड़ोस के एक युवक ने घर के अंदर बाली कह कर आवाज लगाई। बाहर के कमरे में लाइट जल रही थी लेकिन जिस कमरे में बलराम ने फंदा लगाया था उसमें लाइट नहीं जल रही थी। पड़ोसियों ने जब उस कमरे जाकर देखा बलराम फंदा पर लटका हुआ था और उसके एक डायरी पड़ी थी।
विज्ञापन


दुर्गा मंदिर में था पुजारी
परिवार वालों की माने तो मृतक बलराम जटवाड़ा मोहल्ले में दुर्गा मंदिर में तीन साल पहले पांच साल तक दुर्गा मंदिर में पुजारी था। किसी विवाद के चलते उसने मंदिर जाना छोड़ दिया था। मंदिर न जाने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। मृतक बलराम की पत्नी बच्चो के साथ मायके गई थी। मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक की बड़ी लड़की 3 साल की है। डेढ़ साल का एक लड़का है।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी अश्वनी एएसआई ने कहा कि घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की गई है। मृतक के पास से जो डायरी मिली है उसके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें