फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद लौटाए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर कस्बे की चार लड़कियों से की गई लाखों रुपये की ठगी का बृहस्पतिवार को पटाक्षेप हो गया। नगर के गण्यमान्य लोगों ने रुपये वापस कराए।
विज्ञापन

बताते चलें कि कस्बे की चार लड़कियां एक स्कूल में शिक्षिका थीं। उनके साथ बहसूमा निवासी एक युवक भी शिक्षक था। करीब एक वर्ष पहले उक्त युवक ने स्कूल यह कहते हुए छोड़ दिया था कि उसकी बैंक में नौकरी लग गई है। स्कूल छोड़ने के बाद भी वह चारों लड़कियों से फोन पर संपर्क में था। उसने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर चारों लड़कियों से करीब तीन लाख पचास हजार रुपये की ठगी कर ली। एक साल तक नौकरी नहीं लगी तो लड़की तथा उनके परिजनों को ठगी का अहसास हुआ। मामला गण्यमान्य लोग एवं पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने पहुंचकर रुपये लौटाए। इससे पहले भी थाना क्षेत्र के गांव सनौता में जमीन दिलाने के नाम पर मुजफ्फरनगर निवासी से करीब पांच लाख रुपये की ठगी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें