फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम टीम से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। विद्युत निगम की टीम गांव हाजीपुर में वसूली करने गई तो वहां बिना नंबर की बुलेट पर पहुंचे तीन युवकों ने टीम के सदस्यों से मारपीट कर दी। कर्मचारियों का आरोप है कि कैश लूटने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

लोहियानगर स्थित विद्युत उपकेंद्र के कैशियर विपुल कांबोज के अनुसार वह बृहस्पतिवार को टीम के सदस्यों के साथ क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बकाये के चलते विद्युत कनेक्शन काटने गए थे। वहीं, राजस्व वसूली की जा रही थी। टीम ने गांव में कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे। इसी दौरान वहां पर बिना नंबर की सिलवर कलर की बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने कनेक्शन काट रहे लाइनमैन से मारपीट शुरू कर दी। लाइनमैन ने शोर मचाया तो अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। कैशियर विपुल कांबोज ने लाइनमैन को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने लाइनमैन से मारपीट की उससे कैश छीनने का प्रयास किया। इस मामले में टीम ने तुरंत ही जेई जयवीर सिंह को जानकारी दी। जेई टीम तथा घायल लाइनमैन को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
बहसूमा। बिजनौर निवासी नूरसलीम शुक्रवार रात बाइक पर सवार होकर मवाना से अपने घर लौट रहा था। रामराज में सत्संग भवन के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें नूरसलीम गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस पर थाना प्रभारी अजय चौधरी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें