फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव से दो भैंस चोरी, लावड़ से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोहिया गांव से दो भैंस चोरी, लावड़ से मिली
दौराला। बीती रात लोहिया गांव से चोरी की गई दो भैंस बृहस्पतिवार को लावड़ स्थित खाली पड़ी डूडा कॉलोनी से पुलिस व ग्रामीणों ने बरामद कर ली। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बरामद भैंसों को पुलिस ने ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात दौराला क्षेत्र के गांव लोहिया निवासी जोहरे और रमेशपाल की दो भैंस चोरी हो गई थी। सुबह ग्रामीणों को भैंस चोरी होने की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी दौरान ग्रामीण भैंस के पैरों के निशान को देखते-देखते लगभग आठ किमी दूर लावड़ की खाली पड़ी डूडा कॉलोनी तक पहंच गए। सूचना पर लावड़ व दौराला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी दौरान एक खाली पडे़ मकान की छत से दो युवक कूदकर फरार हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने मकान की तलाशी ली तो उसमें दोनों भैंस बंधी हुई बरामद हो गई। पुलिस ने दोनों भैंस को दौराला थाने पर भिजवाया और इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने बरामद दोनों भैंसों को थाने से भैंस मालिकों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें