सरूरपुर। मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आठ साल पूर्व हुए जानलेवा हमले में फरार चल रहे। समाजवादी पार्टी सरकार के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिस पर कोर्ट से वारंट जारी हो चुका था।
पुलिस ने बताया कि मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में आठ वर्ष पूर्व हुए एक जानलेवा हमले में वादी ने पांचली बुजुर्ग निवासी फारूक हसन पुत्र इकबाल को नामजद किया था। प्रदेश में सपा की सरकार ने उसे मार्च 2016 को हस्तशिल्प निगम में उपाध्यक्ष बनाया था। वह राजनीतिक रसूख के चलते खुला घूमता रहा। वह कोर्ट के आदेश को भी हवा में उड़ाता रहा। दो माह पूर्व कोर्ट ने उसके कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। आरोपित दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फिर भी पुलिस की पकड़ से बाहर ही रहा। एसओ रवींद्र कांबोज ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पाकर आरोपित को गांव से दबोचकर जेल भेज दिया है।