किठौर। पुलिस ने भाई की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ग्राम भड़ौली निवासी तरेशपाल पुत्र बलवीर को मंगलवार देर शाम कस्बा शाहजहांपुर स्थित महलवाला संपर्क मार्ग से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि बीती 15 अगस्त को भड़ौली निवासी शराब ठेकेदार नरेशपाल पुत्र बलवीर की रात को घर लौटते समय सादुल्लापुर-भड़ौली संपर्क मार्ग पर उसके भाई तरेशपाल, डवकुश तथा भतीजे रोबिन पुत्र तरेशपाल ने गोली मारकार हत्या कर दी थी। जिसमें मृतक की पत्नी ने तीनों के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। जिसमें पुलिस ने बीस दिन पूर्व आरोपी रोबिन पुत्र तरेशपाल को सरावनी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली की तरेशपाल कस्बा शाहजहांपुर में महलवाला रोड पर खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि फरार तीसरे आरोपी को शीघ्र जेल भेजा जाएगा।