खरखौदा। एक सप्ताह पहले क्षेत्र के गांव में एक युवती मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक दो भाइयों ने उससे छेड़छाड़ की थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने जहर खा लिया था। जिससे उपचार के दौरान रविवार तड़के उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को जेल भेज दिया।
क्षेत्र के एक गांव में एक सप्ताह पहले युवती गांव में ही मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। वहां पर मौजूद दुकान संचालक दो भाई आसिफ एवं सलमान ने उससे छेड़छाड़ की थी। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने घर पहुंचकर जहर खा लिया था। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी तथा युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार तड़के युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने आरोपी आसिफ पुत्र जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का कहना है कि जल्द दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।