किठौर। पुलिस ने कोर्ट से एक मामले वांछित चल रहे आरोपी कायस्थ बड्ढा ानिवासी रहीस पुत्र फरियाद को रविवार को जेल भेज दिया।
पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
किठौर। कस्बा किठौर स्थित मेरठ-गढ़ मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह जान बचाई तथा घेराबंदी कर दो आरोपियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार देर शाम एसआई विमल कुमार पुलिस टीम के साथ मेरठ-गढ़ मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गढ़ की तरफ से आई बिना नंबर की पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया। उक्त चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जान बचाते हुए घेराबंदी कर पिकअप सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कायस्थ बड़्डा निवासी जमील पुत्र रशीद तथा अमर पुत्र अफसर बताया। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर उन्हें रविवार को जेल भेज दिया।
मेरठ-गढ़ मार्ग किया जाम
किठौर। थाना क्षेत्र के एक गांव से दस दिन पूर्व हुए युवती के अपहरण के बाद गैंगरेप के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने मेरठ-गढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस पर फरार आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाकर हंगामा किया। जाम की जानकारी पाकर किठौर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया तथा जाम खुलवाया। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
हत्या के खुलासे को थाना प्रभारी से मिले परिजन
किठौर। थाना क्षेत्र के ग्राम भटीपुरा में तीन दिन पूर्व बाग चौकीदार की हत्या के मामले में रविवार को मृतक के परिजन थाने पहुंचे और हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्यारों को जल्द जेल भेजा जाएगा।
गौरतबल है कि ग्राम भटीपुरा और हसनपुर कलां के बीच बाग में शुक्रवार को मेरठ निवासी रविशंकर के बाग में तीन वर्ष से चौकीदारी कर रहे भटीपुरा निवासी चन्द्रपाल (55) पुत्र धर्म सिंह की हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट मेरठ के मोहनपुरी निवासी बाग स्वामी ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में रविवार को मृतक की पत्नी शांति देवी तथा पुत्र रजत तिवारी अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचे और बाग ठेकेदार एवं बाग स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। इस दौरान मृतक के पुत्र रजत तिवारी का आरोप है कि जो मुकदमा बाग स्वामी ने दर्ज कराया है। वह पूरी तरह फर्जी है। पुलिस निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। इस संबंध में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र का कहना है कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।