दौराला। लावड़ कस्बे में सामान लेने जा रही एक महिला से बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस को देख आरोपी फरार हो गया।
दौराला क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला शुक्रवार सुबह लावड़ कस्बे में कुछ सामान लेने जा रही थी। बताया कि वह जैनपुर मार्ग पर पहुंची तो इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने महिला को रास्ते में अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ कर दी और बदसलूकी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला की सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी देख आरोपी युवक फरार हो गया। हालांकि इस मामले में महिला ने तहरीर नहीं दी है।