फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसौला कलां में साइकिल की टक्कर होने पर दोनों पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव सिसौला खुर्द में साइकिल की टक्कर होने पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर शाम तक किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

गांव सिसौला कलां निवासी एक युवक साइकिल से किसी काम से जानी आया था। इस दौरान उसकी साइकिल गांव के ही युवक से टकरा गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों के अलग-अलग समुदाय का होने के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गये। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को गांव में संप्रदायिक झगड़ा होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस की चार गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने झगड़ रहे दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर भेजा। जानी थाने के कार्यकारी प्रभारी विनोद कुमार के अनुसार किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है। पुलिस घटना की जांच करने के बाद अपनी तरफ से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें