फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नंगलामल मे राशनका गेंहू, चावल बेचते हुए ग्रामीणो ने पुलिस को पकडवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। थानांतर्गत गांव नंगलामल में ग्रामीणों ने राशन का गेहूं व चावल बेचते पकड़वाया। इस पर पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को बुलाया। उन्होंने वितरण रजिस्टर कब्जे में लिये तथा 31 बोरे गेहूं, चावल दूसरे गांव के राशन विक्रेता के सुपुर्द किये।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगलामल में रूपवती पत्नी यशपाल के नाम राशन की दुकान आवंटित है। ग्रामीणों की शिकायत थी कि गरीबों को राशन का वितरण नहीं किया जाता है। उसे ब्लैक में बेच दिया जाता है। तभी से प्रधान एवं ग्रामीण उसे पकड़वाने की फिराक में थे। शनिवार को प्लास्टिक के बोरों में गेहूं एवं चावल भरकर उन्हें हसमती पत्नी अकबर को बेचा। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान नंगलामल एवं आलिम पुत्र उम्मेद ने पुलिस मुंडाली से की। पुलिस ने गेहूं और चावल को रोककर खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना दी। जिस पर खाद्य आपूर्ति तहसील मेरठ सदर से इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने राशन विक्रेता का स्टॉक चेक किया तथा वितरण के रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि कब्जे में लिये। बताया कि महिला के घर में प्लास्टिक के 15 बोरे चावल एवं 16 बोरे गेहू के थे। उनसे सैैैंपल लिया गया। जांच के उपरांत राशन विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, 31 गेहूं एवं चावल के बोरे पास के गांव भगवानपुर चट्टावन के डीलर की सुपुर्दगी में दे दिए हैं।
उधर, राशन की दुकानदार विक्रेता रूपवती के पति यशपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने आज राशन का वितरण किया था। उन्हें 280 कुंतल के करीब गेहूं, चावल वितरण को मिलता है। गांव के कुछ लोग रंजिश रखते हैं। उन्होंने ही शिकायत की है। स्टॉक से मिलान ठीक होगा पकड़ा गया गेहूं उनका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
नंगलामल के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने स्टॉक रजिस्टर चेक किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें