खरखौदा। मेरठ की आवासीय कॉलोनी निवासी एक युवक तीन दिन पहले घर के बाहर खेल रही बच्ची को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने अपहरण कर ले गया था। मंदिर के पास ले जाकर युवक ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, बच्ची के शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
मेरठ की आवासीय कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति मजदूरी करता है। घर पर उसकी पत्नी एवं सात वर्षीय बच्ची रहती हैं। तीन दिन पहले बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। एक युवक इसी दौरान बच्ची को खाने की वस्तु दिलाने के बहाने अपहरण कर ले गया। युवक ने मंदिर के समीप जंगल में दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो राहगीरों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसे शनिवार को जेल भेज दिया।