फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिवाई में गोकशी को लेकर मेरठ-बड़ौत जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा खिवाई में शुक्रवार रात गोकशों ने एक किसान के घेर में बंधे बछडे़ को चुराकर खेत में ले जाकर काट दिया। इस पर हिंदू संगठन के लोगों ने गोवंश के अवशेष लेकर पुलिस चौकी के सामने रखकर मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम करके गोकशों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। बाद में कई घंटे तक हुए हंगामे के बाद जाम खोला। वहीं, पुलिस ने चेयरपर्सन के देवर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के घरों पर दबिश दी, लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी रामदर्शन पुत्र चमन कुछ समय पूर्व सात हजार रुपये का बछड़ा खरीदकर लाया था। वहीं, शुक्रवार देर रात चोरों ने बछड़ा घेर से चुरा लिया। इसका रात में ही पता चलने पर मालिक एवं कस्बे के लोग बछडे़ को ढूंढने के लिए जंगल पहुंचे। उन्हें राकेश पुत्र शीशपाल के खेत के पास कुछ लोग दिखाई दिये। वहां उन्हें बछडे़ का सिर पेड़ पर टंगा मिला और मांस व अन्य अवशेष पडे़ मिले। इसकी जानकारी पाकर हिंदू संगठनों के मिलन सोम एवं अभिषेक आदि मौके पर पहुंचे और अवशेष को लेकर चल दिये। काफी देर तक हंगामे के बाद हिंदू संगठन के लोग गोवंश के अवशेष लेकर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर खिवाई पुलिस चौकी के सामने पहुंचे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मेरठ-बड़ौत मार्ग जाम कर दिया। कांवड़ यात्रा के चलते गोकशी को लेकर पुलिस के हाथ-पैर फूल गये। सूचना पाकर सीओ सरधना संतोष कुमार पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे उत्तेजित हो गए। गोकशों को तुंरत पकड़ने की मांग करने लगे। काफी समझाने के बाद पुलिस ने तुरंत आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिलाकर जाम खुलवाया। इस मौके पर बजरंग दल के मिलन सोम एवं अभिषेक चौहान, रोहित, कुलदीप, अनिल, अजीत, संजय शामिल रहे। इस मामले में खिवाई के चेयरपर्सन के देवर इकबाल पर पीड़ितों को धमकाने व गोकशों को शह देकर गोकशी कराने का खुला आरोप लगा है। जिसे लेकर अभिषेक चौहान की तहरीर पर चेयरपर्सन के देवर इकबाल पुत्र अलीहसन, वसी पुत्र शौकीन, इसराइल, हनीफ पुत्र मुकीम, यूनुस पुत्र बज्जी, आरिफ पुत्र फारूक व अनवार पुत्र दाऊद सहित सात लोगों पर गोकशी का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ सरधना संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गोवंश के अवशेष पुलिस चौकी के सामने रखकर हंगामा, प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें