खरखौदा। भावनपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी कुछ रिश्तेदार शुक्रवार को गांव धीरखेड़ा में अपनी बहन के यहां चाव लेकर आए थे। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें मुबारिकपुर निवासी कई लोग घायल हो गए।
मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी टीटू पुत्र जयकरण के अनुुसार धीरखेड़ा निवासी उसकी बहन के यहां से बागड़ राजस्थान में जात के लिए गए थे। उसी को शुक्रवार को टीटू समेत उसके परिवार के कई सदस्य गांव धीरखेड़ा में चाव लेकर गए थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि बाद में धीरखेड़ा निवासी किरनपाल पुत्र बुद्धन, संदीप पुत्र सूबे सिंह, सिब्बू पुत्र रामकुमार, पिंटू पुत्र बिजेंद्र, गुल्लू पुत्र जगदीश, अनुज पुत्र पैमी समेत अन्य कई लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें टीटू समेत कई महिलायें भी घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।