फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों से छेड़छाड़, तेजाब डालने की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव काजीपुर निवासी एक व्यक्ति ने किरायेदार के बेटे पर बेटियों से छेड़छाड़ करने एवं विरोध करने पर तेजाब डालने की दी धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव काजीपुर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसके मकान के पास में समुदाय विशेष के एक मकान में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति परिवार के साथ किराये पर रह रहा है। उसका पुत्र आए दिन उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं बेटी द्वारा विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी देता है। इस मामले में युवक के पिता से उसकी शिकायत की तो उल्टा युवक का पिता पीड़ित के मकान पर पहुंचा तथा बेटियों से गालीगलौज करने लगा। इस मामले में पीड़ित ने बीती 17 जुलाई को बिजली बंबा पुलिस चौकी पर तहरीर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आई, लेकिन बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया था। अब आरोपी उसकी बेटी को परेशान कर रहा है। जिस कारण उसकी बेटी स्कूल नहीं जा पा रही हैं। पीड़ित परिवार बेटियों को घर में कैद करने को मजबूर है। वहीं, थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। जल्द ही मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें