फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे की एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज में मांग पूरी नहीं होने पर हत्या के प्रयास की थाने में तहरीर दी है। उसने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला बागपत निवासी एक युवती की शादी कुछ वर्ष पहले दौराला निवासी युवक से हुई थी। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने शादी के बाद से ही उत्पीड़न शुरू कर दिया था। पति समेत अन्य सदस्य दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगे थे। वे विरोध करने पर उससे मारपीट करते थे। आरोप है कि उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसकी शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें