फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले इंपीरियल तिराहे तक के कैमरों की फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

विधायक के कंप्यूटर आपरेटर के साथ हुई लूट की वारदात में झोल नजर आ रहा है। कार सवारों की तलाश के लिए पुलिस ने रविवार को भी रेलवे स्टेशन से लेकर इंपीरियल तिराहे तक के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। लेकिन कोई कामयाबी नहूीं मिली। इससे पहले पुलिस शनिवार को दिल्ली रोड, टीपी नगर तथा पुराने शहर के कई दर्जन सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है। दो दिन की कवायद के बाद खुलासा हुआ है कि अधिकांश स्थानों के सीसी टीवी कैमरे खराब पड़े हुए हैं। जो चालू मिले उनसे लूट की घटना के बारे में कोई कामयाबी नहीं मिली है। अब पुलिस कुछ अन्य माध्यमों से घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का कहना है कि सीसी टीवी फुटेज में कई कार इंपीरियल तिराहे के पास से जाती हुई दिख रहीं हैं। इनमें से कथित रूप से वारदात में इस्तेमाल की गई कार का पता कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। कंप्यूटर आपरेटर ने बताया कि महज 40 मिनट के अंदर आरोपियों ने उसके साथ वारदात की है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि इस मामले की जांच मंडी समिति चौकी प्रभारी राधे श्याम शर्मा को दे दी गई है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि घटना वाले दिन हड़बड़ाहट में कंप्यूटर आपरेटर स्थान गलत बता गया था। अगले दिन स्थान की जानकारी सही बता दी गई । उसी के आधार पर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें