सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार दोपहर दस वर्षीय किशोरी गांव बाहरी छोर पर शौच के लिए गई थी। गांव के ही वृद्ध ने उसे बदनीयती से खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखापढ़ी नहीं हो सकी थी।
जुल्हैड़ा में महिला से मारपीट
सरधना। जुल्हैड़ा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी सुभाष ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। महिला ने पड़ोसी युवक पर गालीगलौज करने एवं मारपीट का आरोप लगाया। थाना पुलिस ने राजकुमारी की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।