मवाना। ग्राम जयसिंहपुर से अगवानपुर साइकिल पर सवार होकर सामान लेने जा रहे एक मजदूर से पांच बदमाशों ने मारपीट कर नकदी लूट ली। वह मारपीट में घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
ग्राम जयसिंहपुर निवासी मोहर सिंह पुत्र रामकिशन जाटव मजदूरी करता है। उसने बताया कि वह बुधवार को सामान लेने के लिए साइकिल पर सवार होकर अगवानपुर जा रहा था। उसे दुकानदारों को उधार लिए सामान के रुपये भी चुकाने थे। रास्ते में पांच बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने मोहर सिंह से बीस हजार रुपये लूट लिये। मजदूर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें मोहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर देवेश शर्मा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।